वजीरगंज के निखिल कुमार हारित को NEET-2026 में मिली सफलता, डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

Author Amrendra kumar|Edited by Anjani Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो फॉयल फोटो निखिल कुमार हारित | Prabhat Khabar Network

वजीरगंज प्रखंड के कुर्किहार गांव के निखिल कुमार हारित ने NEET-2026 में 566 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की राह आसान की है.

विज्ञापन

प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती. वजीरगंज प्रखंड के कुर्किहार गांव के मेधावी छात्र निखिल कुमार हारित ने यह एक बार फिर साबित कर दिखाया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणाम में निखिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निखिल कुमार हारित ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 अंकों में से 566 अंक प्राप्त किए हैं. अखिल भारतीय स्तर पर सामान्य वर्ग में उन्होंने 25945वीं रैंक और इडब्लूएस वर्ग में 3089वीं रैंक हासिल किया है. इस शानदार सफलता के साथ अब निखिल का किसी प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला तय माना जा रहा है, जिससे डॉक्टर बनने का उनका सपना साकार होने की राह आसान हो गया है.

निखिल के शिक्षक पिता बबलू कुमार हारित और गृहिणी माता विभूति कुमारी बेटे की इस उपलब्धि से बेहद गौरवान्वित हैं. खबर मिलते ही कुर्किहार गांव में खुशी का माहौल है और हर कोई निखिल की इस कामयाबी की सराहना कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि संसाधनों की कमी के बावजूद निखिल की कड़ी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि गांव के बच्चे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन