Gaya News : इस्मालमपुर-हटिया एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी, भोजपुर का युवक अरेस्ट

Updated at : 02 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : इस्मालमपुर-हटिया एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी, भोजपुर का युवक अरेस्ट

Gaya News : गाड़ी संख्या 18624 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ शनिवार की रात छेड़खानी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गया. गाड़ी संख्या 18624 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती के साथ शनिवार की रात छेड़खानी का मामला सामने आया है. युवती ने इसका जमकर विरोध किया, तो वहां मौजूद यात्रियों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया. इसकी सूचना पाते ही रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. यात्रियों ने पुलिस को बताया कि वह युवक कभी युवती के सीट के पास आकर बैठ जा रहा था, तो कभी हाथ पकड़ कर छेड़खानी कर रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले विकास कुमार के रूप में की गयी है. इसके विरुद्ध छेड़खानी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन