Gaya News : कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव आज से

Gaya News : बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार की शाम पांच बजे होगा. महात्सव का उद्घाटन करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम सहित अन्य मौजूद होंगे.
बोधगया. बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार की शाम पांच बजे होगा. महात्सव का उद्घाटन करने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम सहित अन्य मौजूद होंगे. तय शेड्यूल के मुताबिक सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत वियतनाम के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ होगी. इसके बाद बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी द्वारा यशोधरा शीर्षक पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति होगी. इसके बाद कंबोडिया के कलाकारों की प्रस्तुति व अंत में बॉलीवुड के पार्श्व गायक अंकित तिवारी की गायकी से कार्यक्रम का समापन होगा. दूसरे दिन यानी शनिवार को हर्षप्रीत कौर की गायकी, आरजू मिश्रा के गायन, प्राची पल्लवी साहू द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति, थाइलैंड व जापान के कलाकारों की प्रस्तुति, डॉ रीता दास द्वारा सरोज वादन व अंत में ज्योति नूरानी द्वारा सूफी गायन के साथ सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा. इसके बाद रविवार की शाम में राजेंद्र सिजुआर द्वारा सुर सलिला की प्रस्तुति, विनोद गंवार द्वारा सूफी गायन, रमिंद्र खुराना की ओडिशी नृत्य, कंबोडिया व श्रीलंका के कलाकारों का प्रदर्शन के बाद बिहार की मैथिली ठाकुर व बॉलीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की गायकी के साथ बौद्ध महोत्सव का समापन हो जायेगा.
सिटी एसपी ने लिया जायजा
बौद्ध महोत्सव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को सिटी एसपी कालचक्र मैदान में तैयार पंडाल का जायजा लिया गया. इस दौरान बोधगया डीएसपी, थानाध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे. सिटी एसपी ने कालचक्र मैदान के साथ ही महाबोधि मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




