Gaya News : समर्पित कार्यकर्ताओं को पातालेश्वर महादेव की तस्वीर देकर किया गया सम्मानित

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 25 Mar 2025 10:54 PM

विज्ञापन

Gaya News : कार्यक्रम को सफल बनाने में किया गया सहयोग

विज्ञापन

गया. पातालेश्वर महादेव मंदिर श्री शिव सोमवारिया शृंगार समिति के अध्यक्ष मिलिंद पुरी ने समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध जनों को पातालेश्वर महादेव की तस्वीर व अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया है. श्री पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि व अन्य महोत्सव पर समिति से जुड़े सदस्यों व प्रमुख जनों द्वारा समर्पित भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया गया. ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सोमवार को मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की तस्वीर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में शंकर प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, मदन पासवान व अन्य शामिल हैं. इस मौके पर भगवान शिव का मनमोहक व आकर्षक शृंगार भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन