ePaper

Gaya News : स्कूल में 533 किलो अनाज का गबन, हेडमास्टर को तीन दिनों के अंदर ₹17440 जमा करने का निर्देश

Updated at : 03 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : स्कूल में 533 किलो अनाज का गबन, हेडमास्टर को तीन दिनों के अंदर ₹17440 जमा करने का निर्देश

Gaya News : स्कूलों में बच्चों को पीएम पोषण योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार की जद में बच्चों का निवाला भी नहीं बचा.

विज्ञापन

गया. स्कूलों में बच्चों को पीएम पोषण योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार की जद में बच्चों का निवाला भी नहीं बचा. मामला जिले के टिकारी प्रखंड के मध्य विद्यालय आमाकुआं का है. यहां एमडीएम के लिए आया चावल का गबन के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना साकेत रंजन ने कार्रवाई की है. एमडीएम के तहत 533.900 किलो अनाज गबन मानते हुए मामले में प्रधानाध्यापिका को ₹17440.91 जमा करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि शिकायत के आलोक में जिला समन्वयक व प्रखंड साधन सेवी, पीएम पोषण योजना टिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से 11 अप्रैल को निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पोषाहार पंजी के अनुसार चावल की मात्रा 1193.900 केजी के विरुद्ध भौतिक रूप से भंडारगृह में लगभग 660 केजी उपलब्ध पाया गया, जो कि 533.900 केजी चावल का अंतर पाये जाने के विरुद्ध डीपीओ पीएम पोषण योजना ने शोकॉज किया गया था. मामले में हेडमास्टर द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया. खाद्यान्न अंतर में 17440.91 रुपये राशि गबन करने का मामला प्रमाणित पाया. डीपीओ ने निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सरकारी खाद्यान्न गबन करने के विरुद्ध 17441 रुपये राशि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना, गया के खाता संख्या में जमा करते हुए कार्यालय में पावती रसीद जमा करें. नहीं तो हेडमास्टर के वेतन की राशि से प्रत्येक माह 20 प्रतिशत कटौती कर राशि की वसूली की जायेगी.

डीपीओ पीएम पोषण योजना ने मध्य विद्यालय आमाकुआं स्कूल के शिक्षक सुमित रंजन को भी शोकॉज किया है. जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा शिकायत की गयी है कि शिक्षक गांव वाले से दबाव बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से अनुपस्थित रहना चाहते हैं. वहीं बताया गया कि शिक्षक के द्वारा विद्यालय में बच्चों को बहलाया फुसलाया गया. जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई. मामले में शिक्षक को दो दिनों के अंदर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जांच में मध्य विद्यालय आमाकुआं में चावल का गबन पाया गया. मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को 17440.91/- रुपये विभाग के खाते में तीन दिनों के अंदर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं विभाग की छवि धूमिल व अन्य मामले में स्कूल के शिक्षक सुमित रंजन से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

साकेत रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन