Gaya News : विशुन बिगहा से 25 किलो गांजा जब्त, धंधेबाज फरार

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र की नगवां पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में आने के कारण नशीले पदार्थों का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की नगवां पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में आने के कारण नशीले पदार्थों का धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है. इस दौरान विशुन बिगहा गांव में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उस गांव के किसान सुदामा सिंह एवं जनार्दन सिंह के घर से भारी मात्रा में गांजा समेत पौधे बरामद किया है. इस दौरान गृह स्वामी पुलिस के आने की सूचना पाकर फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि सुदामा सिंह व जनार्दन सिंह के घर से गांजे के दो पेड़ बरामद किये गये. इसके बाद उसका वजन कराया तो 25 किलो बताया जा रहा था. पुलिस गांजे को बरामद कर थाना लायी है. इसके बाद गृहस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




