गया जी: दांडीबाग जलापूर्ति केंद्र में डकैती, कॉपर तार सहित लाखों का उपकरण लेकर हथियारबंद बदमाश फरार, एक महीने में दूसरी घटना
जलापूर्ति केंद्र की तस्वीर
Gaya Ji Water Supply Center Robbery : गया जी के दांडीबाग स्थित जिला जलापूर्ति केंद्र में हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लाखों रुपये के उपकरण लूट लिए. पुलिस ने फल्गु नदी से कॉपर तार बरामद किया.
गया कार्यालय से जितेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji Water Supply Center Robbery : गया जी शहर के दांडीबाग स्थित जिला जलापूर्ति केंद्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लाखों रुपये के उपकरण लूट लिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस ने फल्गु नदी से कॉपर तार से भरे चार बोरे बरामद किए हैं. घटना के विरोध में कर्मचारियों ने जलापूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है.
दांडीबाग जलापूर्ति केंद्र में देर रात हथियारबंद हमला
मिली जानकारी अनुसार, गया जी शहर के दांडीबाग स्थित जिला जलापूर्ति केंद्र में बुधवार देर रात 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया. कर्मचारियों के अनुसार अपराधी हथियारों के बल पर परिसर में घुसे और वहां रखे लाखों रुपये मूल्य के उपकरण उठाकर ले जाने लगे.
पीतल के नल और कॉपर तार लेकर भागे बदमाश
कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने स्टोर में रखे पीतल के नल, कॉपर तार और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों को निशाना बनाया. घटना के दौरान अपराधी बड़ी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए.
सूचना मिलते ही पहुंची कई थानों की पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस सक्रिय हुई. कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया.
फल्गु नदी से बरामद हुए कॉपर तार से भरे चार बोरे
डकैतों की तलाश के दौरान पुलिस और कर्मचारी फल्गु नदी क्षेत्र तक पहुंचे. तलाशी अभियान में पुलिस ने कॉपर तार से भरे चार बोरे बरामद किए. आशंका है कि बदमाश भागने के दौरान इन्हें छोड़कर फरार हो गए.
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की बड़ी घटनाएं
कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी जलापूर्ति केंद्र से करोड़ों रुपये मूल्य के कॉपर तार और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं. इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया.
सुरक्षा व्यवस्था पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल
घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी है. उनका कहना है कि बार-बार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई. इसी के विरोध में गुरुवार सुबह से टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति रोक दी गई.
शुक्रवार को जलापूर्ति बंद करने की चेतावनी
कर्मचारी नेता संजीत सिंह ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बुडको और निगम प्रशासन प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है. ऐसे में कर्मचारियों ने शुक्रवार को जलापूर्ति पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि यदि शहर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी.
नगर निगम के कार्यपालक अभियंता ने जताई चिंता
नगर निगम जल परिषद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने भी घटना को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि बार-बार डकैती और चोरी की घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होना चिंताजनक है. इस मामले में आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है.
Also Read: गया जी : पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगा युवक, पीछा किया तो खुल गया बड़ा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










