गया जी : गुरारू से पहली बार निकली 30 फीट लंबी कांवड़ यात्रा, बैजू धाम के लिए जल लेकर रवाना हुए श्रद्धालु, बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
Guraru Kanwar Yatra : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर गुरारू से पहली बार 30 फुट लंबी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं निर्मित इस विशाल कांवड़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही.
Guraru Kanwar Yatra 2026 : सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर गुरारू से पहली बार 30 फुट लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं तैयार की गई इस विशाल कांवड़ ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. कांवर यात्रा को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही.
रविवार को श्रद्धालुओं ने नकटी पुल स्थित नदी से विधि-विधान के साथ जल भरकर प्रसिद्ध बैजू धाम के लिए प्रस्थान किया. सोमवार को सभी श्रद्धालु भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे.
विभिन्न मार्गों से गुजरी कांवड़ यात्रा और पेयजल की व्यवस्था
कांवड़ यात्रा नकटी पुल से शुरू होकर बगडीहा, रेलवे स्टेशन, परैया रोड, गुरारू बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे और बोल बम के जयकारे के साथ निकाली गई. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई.
सुदर्शन कुमार का बयान और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी
यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुदर्शन कुमार ने बताया कि गुरारू से पहली बार 30 फीट की कांवड़ यात्रा निकाली गई है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव से बढ़कर कोई नहीं है.
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया है. कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी अवधेश पासवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.
उपस्थित गणमान्य लोग और श्रद्धालु
इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. कमलेश यादव, सुनील पासवान, मिथलेश कुमार, जयंत कुमार, भुटाली सिंह, अमृत कुमार चंचल, विकास साहू, गौतम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










