गया जी में जमीन दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दो लोगों पर FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी थाना  | Prabhat Khabar Network

शेरघाटी थाना | Prabhat Khabar Network

गया जी के शेरघाटी थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

शेरघाटी थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में उचिरमां गांव निवासी राजीव रंजन कुमार की शिकायत पर शेरघाटी थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

खाते में ट्रांसफर किए गए थे 20 लाख रुपये

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राजीव रंजन कुमार ने 15 कट्ठा जमीन खरीदने के सौदे के तहत 23 दिसंबर 2024 और 30 मई 2025 को कुल 20 लाख रुपये आरोपितों के खातों में भेजे थे.

शिकायत में बताया गया है कि 10 लाख रुपये धीरज कुमार (पिता: नंद किशोर शर्मा, निवासी: सिरिसिया, थाना: कांटी, जिला: मुजफ्फरपुर) के बैंक खाते में भेजे गए थे, जबकि 10 लाख रुपये केशरी नंदन शर्मा के खाते में गोपाल इंटरप्राइजेज के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे.

नोटिस भेजने के बाद भी टालमटोल का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पूरी राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद आरोपितों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही उनके रुपये वापस लौटाए.

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपितों को वैधानिक (लीगल) नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार टालमटोल करते रहे.

पुलिस ने जांच की शुरू

आवेदक ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर धोखाधड़ी, जालसाजी और राशि गबन के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन