Gaya News : अंतरजिला चोर गिरोह के चार गिरफ्तार, दो बाइकें व औजार जब्त

Updated at : 25 Apr 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : अंतरजिला चोर गिरोह के चार गिरफ्तार, दो बाइकें व औजार जब्त

Gaya News : सिविल लाइन थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात अंतरजिला चोर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. सिविल लाइन थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात अंतरजिला चोर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से दो बाइकें व दो मोबाइल फोन सहित चोरी करने में प्रयोग किये जाने वाले औजार को जब्त किया है. चारों की गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के दौरान हुई. सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दिग्धी तालाब के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर चारों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोगराहा गांव के रहनेवाले निशांत तिवारी व दीपक तिवारी, वैशाली जिले के सदर हाजीपुर थाने के कला दिग्धी गांव के रहनेवाले संजय पांडे और वैशाली जिले के लालगंज थाने के लालगंज गांव के रहनेवाले सुजीत तिवारी के रूप में हुई है. पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया है कि वे ””तिवारी गैंग”” के लिए काम करते हैं और पिछले कुछ दिनों से गया में रहकर रेकी कर रहे थे. इनका उद्देश्य शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना था. यह गिरोह नवादा जिले में कई स्थानों पर चोरी कर चुका है. गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से पहले रेकी करते हैं और फिर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन