Gaya News : एंबुलेंसकर्मी की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Gaya News : थाना क्षेत्र से 24 घंटे के अंदर एंबुलेंसकर्मी हत्याकांड में संलिप्त चार लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है.
नीमचक बथानी. थाना क्षेत्र से 24 घंटे के अंदर एंबुलेंसकर्मी हत्याकांड में संलिप्त चार लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार की रात बथानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एंबुलेंस एक गर्भवती को लाने ढकनी बी गांव पहुंचा जहां पर एंबुलेंस गड्ढे में चला गया इससे आक्रोशित कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर तैनात इएमटी कुंदन कुमार को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसके द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांड में संलिप्त सुखदेव चौधरी, वीरेंद्र राजवंशी, भोला राजवंशी व सुधीर राजवंशी को विशेष टीम के द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




