ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे पूर्व सांसद ईश्वर चौधरी

Updated:
विज्ञापन
ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे पूर्व सांसद ईश्वर चौधरी

पूर्व सासंद शहीद ईश्वर चौधरी की 34वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक स्थल मानपुर में मनायी गयी.

विज्ञापन

मानपुर. पूर्व सासंद शहीद ईश्वर चौधरी की 34वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक स्थल मानपुर में मनायी गयी. मानपुर के शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट समीप उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने के साथ उनके सामाजिक कार्यकर्ता को याद किया. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सह चिकित्सक पुत्र डॉ देवकुमार चौधरी ने बताया कि वे निडर व नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले व्यक्ति थे. उनके अंदर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहा. उनका आकस्मिक निधन अपूरणीय है. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पटवा, प्रकाश राम पटवा, भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, राहुलदेव पाठक, महेश चौधरी, मिहिर कुमार व अखिलेश कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन