गया जी : एकात्मता एक्सप्रेस में महिला यात्री का सामान चोरी, गया रेल थाना में शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
एकात्मता एक्सप्रेस: महिला यात्री का सामान चोरी, पुलिस की...

फाइल फोटो

एकात्मता एक्सप्रेस में यात्रा कर रही लखनऊ की एक महिला यात्री का सामान चोरी हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने गया रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गया जंक्शन पहुंचने से पहले एकात्मता एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सामान चोरी हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने गया रेल थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अपना सामान खोजने की गुहार लगाई है.

लखनऊ की रहने वाली पीड़ित महिला

पीड़ित महिला लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही है और ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर यात्रा कर रही थीं. यात्रा के दौरान उन्हें अपने सामान के चोरी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत रेल पुलिस से संपर्क किया.

महिला ने अपने आवेदन में चोरी हुए सामान का विवरण देते हुए उसकी शीघ्र बरामदगी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी

पुलिस ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और संबंधित कोच के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

पुलिस कर रही है साक्ष्यों और तकनीकी माध्यमों की जांच

इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी माध्यमों की मदद से चोरी करने वाले की पहचान करने का कड़ा प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सामान बरामद कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रेलवे पुलिस ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे ट्रेन यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें.

Also Read : गया जंक्शन पर जल्द शुरू होंगे प्रीमियम कैटरिंग स्टॉल, अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा क्वालिटी फूड


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन