गया जी : मनसरवा नाला बना कूड़ाघर, बारिश में फिर बढ़ सकता है जलजमाव का खतरा

Updated:
विज्ञापन
बाइपास मोड़ के पास फेंका जा रहा मनसरवा नाला में होटलों का कचरा  | Prabhat Khabar Network

बाइपास मोड़ के पास फेंका जा रहा मनसरवा नाला में होटलों का कचरा | Prabhat Khabar Network

नगर निगम ने मनसरवा नाले की सफाई तो कर दी, लेकिन स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा कचरा डालने से यह फिर कूड़ाघर बनता जा रहा है. इससे बारिश में जलजमाव का खतरा बढ़ गया है. मेयर ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बारिश से पहले मनसरवा नाले की सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन इसकी स्थिति ठीक-ठाक रखने के लिए आम लोग किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं.

इतना ही नहीं, आस-पास के घर वाले व दुकानदार नाले में ही कचरा डाल दे रहे हैं. निगम की ओर से कुछ देर पहले ही लाखों रुपये खर्च कर नाले की मशीन व लेबर लगाकर ढंग से सफाई कराई गई थी.

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नाले की जमीन पर ही 30 से अधिक लोगों ने कब्जा कर निर्माण करा रखा है.

बाढ़ के मंजर के बाद भी लोगों में नहीं आया सुधार

पिछले कई वर्षों से बारिश के समय आसपास के कई मुहल्लों के लोग बाढ़ वाले मंजर को याद करने लगते हैं, इसके बाद भी खुद में सुधार नहीं लाते हैं.

हर किसी ने इस नाले को अतिक्रमित करने व भरने में किसी तरह की कोर-कसर नहीं छोड़ रखी है. बारिश के दिनों में पानी नहीं निकलने पर लोग नगर निगम को दोषी ठहराते हैं.

निगम सूत्रों का कहना है कि अगर थोड़ा सहयोग लोगों का मिलता, तो शहर को बेहतर बनाए रखने में काफी आसानी होती.

लोगों को देना होगा सहयोग: मेयर

मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि नगर निगम की ओर से मौजूदा संसाधनों में बेहतर से बेहतर सुविधा लोगों को देने के लिए निगम हर वक्त तत्पर रहता है. इसे सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है.

खुद की सुविधाओं के साथ दूसरों का भी रखें ख्याल

मेयर ने कहा कि सबसे पहले हर बार मनसरवा नाले की ही सफाई कराई जाती है. इसके बाद भी लोग इसमें कचरा डालकर निगम का असहयोग ही कर रहे हैं. उन्होंने अपील की कि खुद की सुविधाओं के साथ अन्य लोगों का भी ख्याल रखना जरूरी होता है.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन