गया जी में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, छह निजी अस्पतालों को मिली सूचीबद्ध होने की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में छह नये निजी अस्पताल सूचीबद्ध

गया जी जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी हुई। जिला मनोनयन समिति ने सात में से छह निजी अस्पतालों को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने को लेकर मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला मनोनयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के निजी अस्पतालों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई.

आयुष्मान भारत कार्यालय को योजना के तहत सूचीबद्ध होने के लिए सात नए निजी अस्पतालों के आवेदन प्राप्त हुए थे.

जिला मनोनयन समिति के सदस्यों की ओर से सभी अस्पतालों का भौतिक सत्यापन किया गया. सत्यापन के बाद बैठक में डीएम ने छह निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है.

वहीं, एनएचए गाइडलाइन के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने के कारण एक निजी अस्पताल का आवेदन निरस्त कर दिया गया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद सहित आयुष्मान भारत के पदाधिकारी व संबंधित अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read : गया जंक्शन पर जल्द शुरू होंगे प्रीमियम कैटरिंग स्टॉल, अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा क्वालिटी फूड


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन