गया जी होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, कानपुर-कोलकाता और आगरा-कोलकाता यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
रेलवे स्पेशल ट्रेन: यात्रा को मिलेगी राहत

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Junction Special Train : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह–पारसनाथ-कोडरमा व गया जंक्शन मार्ग पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. इन ट्रेनों से कानपुर, आगरा, कोलकाता और झारखंड-बिहार के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya Junction Special Train : यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह–पारसनाथ-कोडरमा व गया जंक्शन मार्ग से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों के संचालन से कानपुर, आगरा, कोलकाता और झारखंड-बिहार के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04157 कानपुर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 28 जुलाई से शुरू कर दी गई है. यह ट्रेन 29 सितंबर 2026 तक चलेगी.

जबकि, गाड़ी संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 29 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक संचालित होगी.

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 01911 आगरा छावनी-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 30 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक और गाड़ी संख्या 01912 कोलकाता-आगरा छावनी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 31 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी.

अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलने से कम होगा यात्रा का दबाव

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और त्योहार व अवकाश के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन