आज 17 देशों के राजदूतों के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंच रहे 17 देशों के राजदूतों के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार की दोपहर बोधगया आयेंगे. दोपहर करीब दो बजे राजगीर से राजदूतों के साथ विदेश मंत्री बोधगया पहुंचेंगे व महाबोधि मंदिर में सभी पूजा-अर्चना करेंगे.
बोधगया. नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंच रहे 17 देशों के राजदूतों के साथ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार की दोपहर बोधगया आयेंगे. दोपहर करीब दो बजे राजगीर से राजदूतों के साथ विदेश मंत्री बोधगया पहुंचेंगे व महाबोधि मंदिर में सभी पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सभी गया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. विदेश मंत्री सहित विभिन्न देशों के राजदूतों के बोधगया आगमन के मद्देनजर बोधगया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कई होटलों, गेस्ट हाउसों व बौद्ध मठों की जांच की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महाबोधि मंदिर क्षेत्र व सुजाता बाइपास रोड के साथ ही रिवर साइड रोड में भी होटलों व बौद्ध मठों की जांच की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










