मशरूम उत्पादन केंद्र के भूसा गोदाम में लगी आग

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 Apr 2025 6:02 PM

विज्ञापन

वजीरगंज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र शंकर बिगहा में संचालित मशरूम उत्पादन केंद्र के भूसा गोदाम में शुक्रवार की संध्या पहर आग लग गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. वजीरगंज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र शंकर बिगहा में संचालित मशरूम उत्पादन केंद्र के भूसा गोदाम में शुक्रवार की संध्या पहर आग लग गयी. अग्निशामक दल ने शनिवार की देर रात तक बुझाया. पीड़ित केंद्र संचालक सह किसान सलाहकार शंकर बिगहा निवासी सुचित कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी है. इसमें लगभग सैकड़ों मन रखा गया भूसा, छह सौ मधुमक्खी का बक्सा सहित दो गोदाम पूरी तरह से जल गये. इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं आगलगी के कारण फसल लगाने में भी एक-दो माह का नुकसान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन