दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार

थाने में नौ पर केस दर्ज

विज्ञापन

थाने में नौ पर केस दर्ज

कोंच.

आंती थाना क्षेत्र के कैथी गांव के बधार में खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों की ओर से नाै लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष इटवां गांव के रहने वाले हैं. इसमें प्रथम पक्ष के संजय यादव, मनोज कुमार, रोहित कुमार, मित्रंजन कुमार, धर्मनाथ यादव एवं धनंजय यादव को आरोपित बनाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष में ललेंद्र कुमार, शंकर कुमार एवं सत्येंद्र यादव को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन