Gaya Weather: ठंड में रेल पटरियों में दरार आने का डर, स्पेशल टीम करेगी 24 घंटे पैट्रोलिंग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2025 8:43 PM
गया न्यूज
Gaya Weather: गया में रेलवे पटरियों पर अलग-अलग शिफ्टों में स्पेशल टीम 24 घंटे रेलवे पटरियों की पैट्रोलिंग करेगी. दुर्घटना से बचने के लिए आधुनिक अलर्ट सिस्टम भी लगाया गया है.
Gaya Weather: अधिक सर्दी हो या गर्मी ट्रैक अपना स्वरूप बदल लेता है, जो हादसों का कारण बनता है. गलन भरी सर्दी के दौरान सबसे अधिक आशंका ट्रैक फैक्चर की होती है. यहीं कारण है कि इस मौसम में रेलवे अधिकारियों का पूरा ध्यान इसी पर होता है. ऐसी घटनाएं रोकने के लिए रेलवे अधिकारियों ने स्पेशल टीम गठित की है. यह टीम रेलवे पटरियों पर अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे पैट्रोलिंग करेगी. इस टीम में सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ ट्रैक मैन, सिग्नल मैन, पेट्रोलिंग मैन व अन्य स्थानीय अधिकारी शामिल हैं. यह टीम गया से जुड़े सभी रूटों में आनेवाले रेलवे स्टेशनों के पटरियों की जांच करेगी. जांच की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को दी जायेगी.
गड़बड़ी मिलने पर कंट्रोल रूम को देनी होगी सूचना
जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर तुरंत स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी. वहीं ट्रैक की सुरक्षा ट्रैक मैन और गैंग मैन के हाथ में है. ऐसे में गया रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में अलग-अलग टीमें रात भर रेलवे ट्रैक पर टाॅर्च से फैक्चर की जांच करेगी. पहले पटाखा चलाकर ट्रेनों को सिग्नल देने की व्यवस्था थी, लेकिन बदलते समय में इस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
लगाये गये आधुनिक अलर्ट सिस्टम
आधुनिक सिग्नल प्रणाली के लागू होने के बाद अब कोहरे में सिग्नल देने के लिए आधुनिक अलर्ट सिस्टम लगाये गये हैं. यह दिक्कत होने पर तुरंत अलर्ट करता है और सिग्नल को लाल कर देता है. हालांकि इस मौसम में अभी तक ट्रैक फैक्चर की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आयी है. वैसे तो सर्दियों की शुरुआत होते ही सतर्कता शुरू कर दी गयी है. अब ठंड अधिक है, इसलिए कर्मियों की टीमों को ट्रैक की पैट्रोलिंग में लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें: Gaya News : नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में आदर्श ने जीता गोल्ड मेडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










