गया जी : तेज रफ्तार ऑटो ने घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
गुरुआ थाना | Prabhat Khabar Network

गुरुआ थाना | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से नन्हकु यादव की जान चली गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के सरइटांड़ गांव में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरइटांड़ निवासी लगभग 60 वर्षीय नन्हकु यादव के रूप में की गई है. इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में पूरी तरह कोहराम मच गया और देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इस अचानक हुए हादसे से मृतक के सभी परिजन बेहद स्तब्ध और गहरे सदमे में हैं.

मिडिल स्कूल से पैदल लौटने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नन्हकु यादव मिडिल स्कूल की ओर से पैदल अपने घर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से बेहद तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दिया. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जाकर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए शेरघाटी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू

इस घटना की सूचना मिलने पर गुरुआ थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया. हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध होकर शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं.

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की सघन जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : गया जी : बिजली चोरी करते पकड़े गए दो उपभोक्ता, हजारों रुपये का जुर्माना और FIR दर्ज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन