फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2,100 लीटर महुआ शराब और 14 बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
जब्त शराब की तस्वीर

जब्त शराब की तस्वीर

Gaya Ji News : फतेहपुर थाना पुलिस ने हलमता गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी 2,100 लीटर देसी महुआ शराब और 14 बाइक जब्त की हैं. पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हलमता गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी 2,100 लीटर देसी महुआ शराब और 14 बाइक जब्त की हैं. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसआई सचिन कुमार, एएसआई अमरेंद्र कुमार और एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया.

पुलिस ने जब्त की शराब
पुलिस ने जब्त की शराब

झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी शराब

छापेमारी के दौरान हलमता गांव के पास पुलिस टीम को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. तलाशी लेने पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 14 बाइकों पर लदी 2,100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने सभी बाइक और शराब को जब्त कर थाना लाया.

अन्य बाइकों और तस्करों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के अनुसार कुल 23 बाइकों से शराब की खेप लाई जा रही थी. ऐसे में अभी और बाइक बरामद होने की संभावना है. फरार तस्करों और अन्य बाइकों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

दस दिनों में 39 वाहन किए गए जब्त

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. उल्लेखनीय है कि फतेहपुर थाना पुलिस ने पिछले दस दिनों में शराब तस्करी के मामलों में कुल 39 वाहनों को जब्त किया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : हरनौत में 10 अगस्त से चलेगा मेगा पौधारोपण अभियान, 16 पंचायतों में लगाए जाएंगे 2,400 पौधे



विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन