रांची : चिप्स देने से मना किया तो चाकू से किया हमला

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

रांची के लोअर वाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक पर चिप्स देने से मना करने पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जानिए इस घटना का पूरा विवरण.

विज्ञापन

रांची के लोअर वाजार थाना क्षेत्र के कसाई मार्केट के पास बुधवार रात मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी उस पर ईंट-पत्थर से भी हमला कर फरार हो गया. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ लोअर वाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. 

चिप्स देने से इनकार पर चाकू से हमला

पुलिस को दी शिकायत में आजाद वस्ती रोड निवासी 26 वर्षीय इजमाम कुरैशी ने बताया कि वह दुकान से चिप्स खरीदने गया था. इसी दौरान मुहल्ला डोम टोली निवासी लाडला कुरैशी ने चिप्स मांगी. एक बार चिप्स देने के बाद जब आरोपी ने फिर से चिप्स मांगी, तो उसने मना कर दिया. इससे नाराज होकर आरोपी उसे कसाई मार्केट के अंदर ले गया और चाकू से चेहरे व नाक पर हमला कर दिया. ईंट-पत्थर से भी वार किये, जिससे इजमाम गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कांग्रेस से हस्तक्षेप की मांग, बंधु तिर्की ने सौंपे पांच अहम सुझाव

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखीं 10 प्रमुख मांगें, पूरी नहीं हुई तो सीएम हेमंत को देना होगा इस्तीफा


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola