सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 May 2025 5:12 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : वट वृक्ष की परिक्रमा की

विज्ञापन

गया न्यूज : वट वृक्ष की परिक्रमा की

प्रतिनिधि, शेरघाटी.

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा विधि-विधान के साथ की. महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे फल, फूल व पूजन सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की. व्रतियों ने कच्चे धागे के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की. नारायण पुस्तकालय, रमना, पलकिया, कठार, बीटी बिगहा, अफजलपुर, गोपालपुर में वट वृक्ष के नीचे प्रातः से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. पूजा समापन के पश्चात सभी महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर विद्वान ब्राह्मणों से सत्यवान सावित्री की कथा सुनी. पूजा के उपरांत व्रती महिला सुषमा देवी, ज्योति मिश्रा, सोनी मिश्रा, प्रमिला देवी आदि ने बताया कि वेद और पुराण के अनुसार वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है. पुरातन काल से ही हमारे पूर्वज वट सावित्री व्रत को विधि-विधान से करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं और वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन