10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात स्थानों पर बना इवीएम डिस्पैच सेंटर

Published by : Roshan Kumar Updated At : 21 Oct 2025 7:32 PM

विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, प्रेक्षकों ने की गहन समीक्षा

विज्ञापन

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज, प्रेक्षकों ने की गहन समीक्षा मतदान केंद्रों में विभिन्न व्यवस्थाएं व वेबकास्टिंग तक की हुई समीक्षा मुख्य संवाददाता, गया जी निर्वाचन कार्यों की प्रगति व व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार को बिपार्ड के सभागार में चुनाव आयोग द्वारा 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चिह्नित किये गये चुनाव प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शशांक शुभंकर वे जिले के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की. प्रेक्षकों ने चुनाव तैयारियों की चरणबद्ध समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विशेष रूप से मतदान केंद्रों के सत्यापन, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, चेकपोस्ट व्यवस्था, खर्च की निगरानी, तथा वज्रगृह की समीक्षा रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रेक्षकों ने मतदान के दिन की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. वेबकास्टिंग व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली गयी, ताकि मतदान प्रक्रिया की रीयल-टाइम मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जा सके. इसके अलावा डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि मतदान के दिन शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल बनाये रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर समन्वित रणनीति तैयार की गयी है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने यह भी बताया कि चुनाव कार्यों में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है. डीएम ने बताया कि गया कॉलेज एवं बाजार समिति गया में इवीएम रिसीविंग सेंटर बनाये गये हैं. इसके अलावा सभी 10 विधानसभा में इवीएम डिस्पैच के लिए सात स्थान पर इवीएम डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं. उन्होंने कहा कि वोटर इनफॉरमेशन स्लिप को सही तरीके से वितरण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सेकंड रेंडमाइजेशन 23 अक्टूबर को निर्धारित है. इसके पश्चात छठ पूजा के बाद कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन