तिलैया नहर से सिंचाई विस्तार पर जोर, किसान कैंप में उठीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
तिलैया नहर से सिंचाई विस्तार पर जोर, किसान कैंप में उठीं समस्याएं

तिलैया नहर प्रमंडल, वजीरगंज के कार्यालय परिसर में शनिवार को जल संसाधन विभाग द्वारा किसान कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

वजीरगंज. तिलैया नहर प्रमंडल, वजीरगंज के कार्यालय परिसर में शनिवार को जल संसाधन विभाग द्वारा किसान कैंप का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य नहर से खेतों तक समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाना था. तिलैया नहर से खरीफ फसलों की सिंचाई होती है, जिससे वजीरगंज, फतेहपुर, टनकुप्पा, मोहड़ा और नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता मो परवेज अख्तर ने बताया कि नहर की शाखाओं से लगभग 17,671 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की योजना है, जिसमें अधिकतर इलाकों में पानी पहुंच चुका है. किसानों ने अपने खेतों के सामने आउटलेट की जरूरत, पुल निर्माण और जल-जमाव जैसी समस्याएं कैंप में रखीं. मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि आउटलेट से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और किसानों से सुझाव भी लिए गये हैं जिन पर विभाग कार्य करेगा. इस मौके पर सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता प्रमोद पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन