शासकीय कार्यालय में हिंदी में काम किये जाने पर दिया गया जोर

Updated at : 27 Jun 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शासकीय कार्यालय में हिंदी में काम किये जाने पर दिया गया जोर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के गया स्थित उप क्षेत्रीय कार्यालय में तीन दिवसीय सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को सांख्यिकी पदाधिकारी टेक नारायण प्रसाद के संयोजन में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के गया स्थित उप क्षेत्रीय कार्यालय में तीन दिवसीय सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को सांख्यिकी पदाधिकारी टेक नारायण प्रसाद के संयोजन में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव दिवाकर कुमार सह प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल शाखा उपस्थित हुए. इन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राजभाषा हिंदी का महत्व व हिंदी में कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी. वक्ताओं द्वारा बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्य में हिंदी को बढ़ावा देना व ज्यादातर कार्यालय कार्य हिंदी में करने पर जोर देना था. सांख्यिकी पदाधिकारी टेक नारायण प्रसाद ने बताया कि अब प्रत्येक तीन माह पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में वरिष्ठ सांख्यिकी पदाधिकारी रौशन कुमार ने कार्यालयी हिंदी के प्रयोग पर अपना विचार रखा. कनिष्ठ सांख्यिकी पदाधिकारी अमीत कुमार वर्णवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में विभाग से जुड़े अधिकतर पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन