डीएम ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्याएं

डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 70 आमजनों की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

गया जी. डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 70 आमजनों की समस्याएं सुनीं. इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने डीएम के समक्ष रखा. डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन