डीएम व एसएसपी पहुंचे गुरुआ, घटना की ली जानकारी

Published by : Roshan Kumar Updated At : 03 Oct 2025 6:08 PM

विज्ञापन

डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ गुरुआ पहुंचे.

विज्ञापन

गुरुआ. डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ गुरुआ पहुंचे. हाल ही में असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये कृत्यों को लेकर दोनों पदाधिकारियों ने गंभीरता से जांच-पड़ताल की और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों ने गुरुआ बाजार स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने आयोजकों एवं उपस्थित ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सजग है. डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि दुर्गा पूजा सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था का पर्व है. इसे आपसी भाईचारे और सहयोग से सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है. इस मौके पर गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, राजद नेता सुरेंद्र कुमार यादव, एएसपी शैलेंद्र सिंह, एसडीओ मनीष कुमार, बीडीओ मो सद्दाम हुसैन, सीओ मो. अतहर जमील, थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम, पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन