विद्यालयों में टैबलेट का वितरण, अब डिजिटली बनेगी उपस्थिति

Updated:
विज्ञापन
विद्यालयों में टैबलेट का वितरण, अब डिजिटली बनेगी उपस्थिति

प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों और वरीय शिक्षकों के बीच टैबलेट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

कोंच. प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों और वरीय शिक्षकों के बीच टैबलेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार रमण ने की. उन्होंने बताया कि टैबलेट का वितरण अदई, आंती, चबुरा, सलेमपुर और गरारी पंचायतों के संकुल संसाधन केंद्रों के तहत आने वाले विद्यालयों में किया गया है. ये टैबलेट विकास मद से प्राप्त हैं और उनमें सिम लगाने का निर्देश भी दिया गया है. डॉ रमण ने बताया कि इस तकनीकी सुविधा से विद्यालयों की गतिविधियों की निगरानी जिला और राज्य स्तर तक संभव हो सकेगी. इसके अलावा, छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया भी डिजिटल हो जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन