गया जी में 41 परिवारों को मिला भूमि पर्चा, 15 अगस्त को 32 अन्य लाभुकों को मिलेगा अधिकार

Updated:
विज्ञापन
बेलागंज में 41 भूमिहीनों को मिला भूमि पर्चा, | Prabhat Khabar Network

बेलागंज में 41 भूमिहीनों को मिला भूमि पर्चा, | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले में भूमिहीन परिवारों को मालिकाना हक दिलाने की मुहिम तेज हो गई है. बेलागंज में 41 परिवारों को भूमि पर्चा मिला, जिससे उनके चेहरों पर खुशी छा गई. शेष 32 लाभुकों को स्वतंत्रता दिवस पर अधिकार पत्र सौंपा जाएगा.

विज्ञापन

गया जी जिले के बेलागंज अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश के आलोक में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आयोजित समारोह के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) सुधीर कुमार तिवारी ने मुख्य रूप से उपस्थित 41 पात्र भूमिहीन लाभुकों को भूमि का पर्चा (अधिकार पत्र) प्रदान किया. लंबे समय बाद अपनी भूमि का अधिकार पत्र मिलते ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. लाभुकों ने सरकार व स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंचलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रखंड में कुल 73 भूमिहीनों को मिलेगा पर्चा: CO

मामले की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 73 चिह्नित भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि पर्चा वितरित किया जाना तय है.

इसी क्रम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित 41 लाभुकों को पर्चा दे दिया गया है, जबकि शेष बचे 32 लाभुकों को आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में पर्चा प्रदान किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के योग्य व वासहीन परिवारों को भूमि का मालिकाना हक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में होगी सहूलियत

अंचलाधिकारी ने कहा कि अपनी भूमि का पर्चा मिलने से इन सभी भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास बनाने का कानूनी अधिकार मिलेगा, साथ ही भविष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करने में बड़ी सुगमता होगी.

इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पूजा गहलौत, राजस्व अधिकारी रोशन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी मनोज पंडित, सद्दाम कुमार, आसिफ अली, धर्मपाल कुमार सहित अंचल कार्यालय के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी लाभुकों को प्राप्त भूमि का सही सदुपयोग करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की.

Also Read : शेखपुरा बार एसोसिएशन चुनाव आज, 340 अधिवक्ता करेंगे मतदान, अध्यक्ष- महासचिव पद पर कांटे की टक्कर


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन