ePaper

आंधी के दौरान बोधगया में 400 केवी के तीन टावर गिरे

Updated at : 23 Apr 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी के दौरान बोधगया में 400 केवी के तीन टावर गिरे

बोधगया, खिजरसराय व औरंगाबाद में बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन

फोटो- गया बोधगया 205- आंधी से गिरा टावर , बोधगया, खिजरसराय व औरंगाबाद में बिजली आपूर्ति प्रभावित वरीय संवाददाता, बोधगया मंगलवार की शाम को अचानक आयी आंधी के कारण बोधगया के कोसिला गांव के पास 400 केवी के तीन टावर ध्वस्त हो गया. टावरों के गिरने के कारण बोधगया, औरंगाबाद व खिजरसराय क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गया. पावर ग्रिड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा से गया की संचरण लाइन के तीन टावर गिरे हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बोधगया स्थित बारा पावर ग्रिड को दी व ग्रिड के संबंधित पदाधिकारियों ने टावरों का मुआयना किया. जानकारी मिली कि टावरों के गिरने से बिजली को लेकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है व बिजली की आपूर्ति बहाल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन