पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Updated at : 31 Mar 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

On Sunday, the police recovered the body of a 25-year-old youth hanging from a tree from Badhar of Chonha Nayakadih village on the border of Magra-Kothi police station under Narayanpur Panchayat of Magra police station area. The cause of death could not be clarified.

विज्ञापन

डुमरिया (गया) . मैगरा थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के अंतर्गत मैगरा-कोठी थाने की सीमा पर चोन्हा नयकाडीह गांव के बधार से पुलिस ने रविवार को पेड़ से लटका हुआ एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है. यह घटना रविवार की सुबह की बतायी जा रही है. नयकाडीह चोन्हा के ग्रामीण जब सुबह-सुबह अपने खेत पर गये, तो पलास के पेड़ में नग्न अवस्था में युवक का शव लटका हुआ देखा. शव की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. मृतक की पहचान झारखंड के चक लहड़िया निवासी दिलचंद भारती के पुत्र अनिल कुमार उर्फ बबबू भारती के रूप में की गयी है. अनिल कुमार भारती अपने माता-पिता की मौत के बाद बचपन से ही कोठी थाना क्षेत्र की मंझौली पंचायत अंतर्गत मौलागंज ननिहाल में रह रहा था. नयकाडीह के ग्रामीणों ने घटना की सूचना मैगरा थाने की पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, कोठी थाने के सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय के अलावा इमामगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. मृतक अनिल कुमार भारती के मामा पांचु कुमार भारती ने पुलिस को बताया कि दो साल से दिल्ली रह रहा था. होली के कुछ दिन पूर्व घर आया था. शनिवार की रात करीब 12 बजे खाना खा कर सोने चला गया. इसके बाद सुबह सूचना मिली कि शव पेड़ से लटका पाया गया है. दूसरी ओर मौलागंज के कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अपने बडा मामा उपेंद्र भारती की मृत्यु के बाद विधवा मामी उर्मिला देवी को लेकर दिल्ली चला गया था. उसी बात को लेकर शनिवार को पारिवारिक कलह घर में शुरू हो गयी थी. रविवार को इसी बात को लेकर सामाजिक बैठक होने वाली थी. ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी की अनिल भारती की मौत की खबर सुन विधवा मामी उर्मिला देवी भागने वाली थी कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ रखा है. उर्मिला देवी का मायके कोठी थाना क्षेत्र की बिराज पंचायत अंतर्गत गोडिहा रेंगनिया गांव में है. उक्त गांव से घटनास्थल की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है. पुलिस घटना को हत्या-आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है. इस संदर्भ में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इमामगंज अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा. हत्या-आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुट गयी है. प्रथम दृष्टया से हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, तंबाकू की पुड़िया आदि को बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन