Gaya News : श्रीलंका बौद्ध मठ में बुद्ध व उनके शिष्यों के अस्थि दर्शन कल से

Updated at : 30 Jan 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : श्रीलंका बौद्ध मठ में बुद्ध व उनके शिष्यों के अस्थि दर्शन कल से

Gaya News : बोधगया में बुद्ध और उनके शिष्य अरिहंत सारिपुत्त व महामोग्गलान के पवित्र अस्थि कलश की प्रदर्शनी लगायी जायेगी.

विज्ञापन

बोधगया. महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया यानी श्रीलंका बौद्ध मठ परिसर स्थित जयश्री महाबोधि विहार का 18वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाक्यमुनि बुद्ध और उनके शिष्य अरिहंत सारिपुत्त व महामोग्गलान के पवित्र अस्थि कलश की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. यह समारोह शनिवार से सोमवार तक आयोजित किया जायेगा. समारोह के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पवित्र अवशेषों को जयश्री महाबोधि विहार से महाबोधि मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जायेगी और प्रार्थना की जायेगी. उक्त जानकारी भंते सुमितानंद थेरो ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इस तीन दिनों के दौरान अवशेषों के इतिहास पर एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी प्रदर्शित की जायेगी. प्रतिदिन शाम को जयश्री महाबोधि मंदिर परिसर के चारों ओर दीप प्रचलित की जायेगी व संध्या में धम्मचक्र पवतनसुत का पाठ किया जायेगा. अंतिम दिन तीन फरवरी को कालचक्र मैदान से अब शोभायात्रा निकाली जायेगी जो श्रीलंका बौद्ध मठ होते हुए 80 फुट बुद्ध मूर्ति तक जाकर वापस आयेगी. प्रेसवार्ता में भंते सुशील थेरो, भंते धम्मानंद थेरो, भंते नंद थेरो, भंते जीनानंद थेरो, वागीश्वर थेरो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन