बारिश से दुकान पर रेलिंग गिरने से हजारों की क्षति
Edited by ROHIT KUMAR SINGH
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से हो रही मूसलधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं जलजमाव और कीचड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
आमस. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से हो रही मूसलधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं जलजमाव और कीचड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है. वहीं, आमस में स्थित केक हाउस नामक दुकान का कर्कट टूटने से दुकान के मालिक उपेंद्र कुमार गुप्ता को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. गुरुवार सुबह उन्होंने देखा कि बगल की रेलिंग गिरने से कर्कट टूट गया और दुकान के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










