CUSB की डॉ. निगहत परवीन का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, JNU में करेंगी पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च

Updated:
विज्ञापन
सीयूएसबी के प्राध्यापकों के साथ डॉ निगहत परवीन | Prabhat Khabar Network

सीयूएसबी के प्राध्यापकों के साथ डॉ निगहत परवीन | Prabhat Khabar Network

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) की पीएचडी शोधार्थी डॉ. निगहत परवीन को भारत सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (NPDF) मिली है. वे अपने आगे के शोध के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़ेंगी.

विज्ञापन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी डॉ. निगहत परवीन का चयन भारत सरकार के अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (एनपीडीएफ) के लिए हुआ है.

यह फेलोशिप एएनआरएफ राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप योजना के अंतर्गत दो वर्षों की अवधि के लिए प्रदान की गई है.

कुलपति समेत विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार रंजन, प्रो. राम कुमार, प्रो. प्रधान पार्थ सारथी, डॉ. प्रशांत, डॉ. एन एल देवी, डॉ. सोमा गिरि तथा विभाग के अन्य शिक्षकों ने डॉ. परवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

जेएनयू से जुड़कर करेंगी आगे का पोस्ट-डॉक्टोरल शोध

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ. निगहत परवीन ने पर्यावरण विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमा गिरि के निर्देशन में अपना पीएचडी शोधकार्य पूरा किया है. अब वे अपने पोस्ट-डॉक्टोरल शोधकार्य के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के स्कूल ऑफ एनवायर्नमेंटल साइंसेज से जुड़ेंगी.

देश की सबसे प्रतिष्ठित फेलोशिप में से एक

उन्होंने बताया कि एएनआरएफ राष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धी शोध फेलोशिपों में से एक है, जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाशाली युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित एवं सहयोग प्रदान करना है.

इस फेलोशिप के अंतर्गत डॉ. परवीन को प्रतिमाह फेलोशिप राशि के साथ-साथ शोध अनुदान तथा संस्थागत सहयोग भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य कर सकें.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन