गया जी में 40 लाख की सड़क छह महीने में उखड़ने लगी, पार्षद ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

इस तरह उखड़ रहा रोड का अवशेष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी नगर निगम के वार्ड 37 में 40 लाख की लागत से बनी सड़क छह महीने में ही खराब होने लगी है. स्थानीय पार्षद सारिका वर्मा ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे रोड के खराब होने की आशंका जताई है.

विज्ञापन

गया जी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 के गोबरटोली मुहल्ले में छह माह पहले रोड व नाली करीब 40 लाख की लागत से बनाई गई थी. फिलहाल रोड की हालत खस्ताहाल होने लगी है. एक-दो जगहों पर रोड उखड़ने लगा है.

विज्ञापन

ऐसे देखा जाए, तो निगम क्षेत्र के लिए यह कोई नई बात नहीं है. शहर में अन्य कई जगहों पर भी इस तरह के वाकये समय-समय पर सामने आते रहते हैं. इस वार्ड में ही बिसार तालाब से नूतन नगर जाने वाली रोड बनने के 15 दिनों बाद ही उखड़ कर समाप्त हो गई थी.

पिछले दिनों नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने को लेकर कई पार्षदों ने सवाल उठाया था. शहर में निगम व बुडको दोनों ही योजनाओं में काम कर रही हैं.

स्थानीय पार्षद ने जताई नाराजगी, पूरे रोड के खराब होने की आशंका

इधर स्थानीय पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ने बताया कि वह पहले भी निगम में लिखित शिकायत दे चुकी हैं. रोड उखड़ने लगा है. कई जगहों पर गड्ढा भी होकर पानी जम रहा है. आने वाले दिनों में धीरे-धीरे पूरा खराब होने की संभावना है. पहले भी कई जगहों पर काम खराब किया गया है.

क्या कहते हैं इंजीनियर

नगर निगम के कनीय अभियंता ने कहा कि काम उनके पर्यवेक्षण में किया गया है. किसी जगह रोड खराब हुई है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी. निगम से हर किसी को एस्टीमेट के अनुरूप ही काम करने का निर्देश दिया जाता है. उन्होंने कहा कि पार्षद की ओर से भी इस बारे में शिकायत दी गई है.

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पीसीसी रोड की उम्र पांच वर्ष होती है. एक वर्ष या छह माह में रोड खराब ही नहीं हो सकता है. किस स्तर पर इसमें लापरवाही की गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन