गया जी : मरीजों के नए बेड पर ढोया गया पंखा, मगध मेडिकल अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

मरीज के नयी बेड पर ही पंखा ढो रहे अस्पताल कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मगध मेडिकल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के नाम पर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मरीजों के लिए मंगवाए गए नए बेड पर स्टोर से पंखा लादकर ले जाया गया. अस्पताल प्रशासन की इस हरकत पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

मगध मेडिकल अस्पताल के इमरजेंसी में हर वक्त मरीजों के लिए बेड की कमी सामने आती रहती है. यहां पर स्ट्रेचर व कुर्सी पर भी इलाज किए जाने की बात सामने आ चुकी है.

विज्ञापन

मरीजों को वार्ड व अन्य जगहों पर ले जाने के लिए स्ट्रेचर की कमी रहती है. पहले से ही यहां स्टोर आदि से दवा व अन्य उपकरण अस्पताल कर्मियों को स्ट्रेचर पर ढोते हुए किसी भी वक्त देखा जा सकता है.

मरीज के नए बेड पर लादा गया पंखा

गुरुवार को करीब 12 बजे दोपहर को मरीज के लिए मंगवाए गए नए बेड पर स्टोर से पंखा लादकर इमरजेंसी लाते हुए कर्मचारियों को देखा गया.

ऐसे भी अस्पताल के अंदरूनी रोड की हालत इतनी खराब है कि मरीज को लाते वक्त हर दिन स्ट्रेचर में तरह-तरह की खराबी आती है. अस्पताल प्रशासन इसे मरम्मत कराते-कराते थक चुकी है.

देखरेख करने वाले कर्मचारी मोड़ लेते हैं मुंह

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, यहां तैनात जिम्मेदार यह सारी बात जानते हुए भी मुंह मोड़ कर चले जाते हैं. इसका मुख्य कारण है कि देखरेख करने वाले कर्मचारी अपना काम छोड़ कर दूसरे के कामों पर अधिक नजर रखते हैं.

उपाधीक्षक बोले: दोषियों पर होगी कार्रवाई

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए. बेड मरीजों के लिए मंगवाया गया है. इस पर सामान ढोया जा रहा है, तो इसे पूरी तरह से लापरवाही माना जाएगा. इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन