बिहार में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपहरण और लूटकांड से मचाई थी तबाही
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Apr 2025 11:05 AM
पुलिस के गिरफ्त में धर्मेंद्र पासवान
Crime News: गया में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात अपराधी और 50 हजार के इनामी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ अमरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर हत्या, डकैती और अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं.
Crime News: बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात अपराधी और 50 हजार के इनामी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ अमरेन्द्र को दबोच लिया गया. यह गिरफ्तारी परैया थाना क्षेत्र से की गई है. धर्मेन्द्र लंबे समय से हत्या, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित था.
सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई
गया के टिकारी पुलिस अनुमंडल के SDPO एसके चंचल ने जानकारी दी कि पुलिस को इनपुट मिला था कि धर्मेन्द्र परैया क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही ASP, SDPO टिकारी, परैया थानाध्यक्ष और STF की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.
2014 में लूट और अपहरण में रहा है शामिल
पुलिस के अनुसार, धर्मेन्द्र पासवान की संलिप्तता वर्ष 2014 में गनौरी बिगहा गांव में हुई हथियारबंद लूट और अपहरण की घटना में पाई गई थी. आरोपी के खिलाफ परैया और टिकारी थानों में कई मामले दर्ज हैं. अब तक इस गिरोह के 9 सदस्य जेल जा चुके हैं और बाकी फरार अपराधियों की तलाश जारी है.
पूछताछ से मिल सकते हैं अहम सुराग
गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि धर्मेन्द्र से पूछताछ में आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों को लेकर कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं. इससे जिले में सक्रिय अन्य गिरोहों के खिलाफ भी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा.
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में राहत
इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी है और आने वाले दिनों में जिले को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में और कदम उठाए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










