ओपीडी सेवा बाधित कर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 26 Jul 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
ओपीडी सेवा बाधित कर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

फेस अटेंडेंस को हटाने व समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में संविदा कर्मी एएनएम, जीएनएम व सीएचओ ने ओपीडी सेवा एवं नियमित टीकाकरण सेवा बाधित कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

डुमरिया.

फेस अटेंडेंस को हटाने व समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में संविदा कर्मी एएनएम, जीएनएम व सीएचओ ने ओपीडी सेवा एवं नियमित टीकाकरण सेवा बाधित कर प्रदर्शन किया. सुबह से लेकर दोपहर तक पीएचसी के मुख्य द्वार पर अपनी मांगवाला बैनर लगाकर पूर्ण रूप से बाहरी चिकित्सा सेवा को बाधित कर दिया. साथ ही नियमित टीकाकरण नहीं होने दिया. प्रदर्शनकारियों ने जबतक समाधान नहीं तब तक कोई काम नहीं, हमारी मांगें जायज हैं, फेस अटेंडेंस रद्द करो, समान काम का समान वेतन देना होगा. अन्य नारे लगाये और मांगों के माने जाने तक ओपीडी सहित आरआइ सेवा को बाधित रखने का निर्णय लिया. प्रदर्शन कर रहीं कर्मियों ने बताया कि बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हमलोग आंदोलन कर रहे हैं. संघ के निर्णय अनुसार, हमलोग डुमरिया में अपना आंदोलन जारी रखेंगे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मवीर कुमार ने बताया कि ओपीडी सेवा कुछ बाधित है. लेकिन, आपातकालीन सेवाएं संचालित हैं. दूर दराज से आने वाले मरीज को देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन