CM Nitish ने गया को दिया 1,437 करोड़ रुपए का तोहफा, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी किया निरीक्षण
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Feb 2025 4:43 PM
सीएम नीतीश प्रगति यात्रा
CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने गया जिले को कई बड़ी सौगातें दी. उन्होंने गया में किये जा रहे विकास के कामों का निरीक्षण किया. आइये जानते हैं आज प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम ने गया को क्या-क्या दिया.
CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के चौथे चरण के क्रम में गया जिला पहुंचे. सीएम ने यहां 1,437.90 करोड़ रुपए की कुल 1,714 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश यहां चंदौती प्रखंड के प्रभावती अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. सीएम ने नीरा संग्रहण-सह-बिक्री केंद्र का भी मुआयना किया और उसके विषय में जानकारी प्राप्त की. स्टॉल देखने के क्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की और हरसंभव मदद देने की बात कही.
सीएम ने विकास के कामों का लिया जाएजा
सीएम नीतीश कुमार ने अपने गया दौरे के क्रम में 4,587.68 लाख रुपए की लागत से लावकबार बांध निर्माण एवं पईन सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य तथा कोठी वीयर सिंचाई योजना का स्थल निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्य पूर्ण हो जाने से लावाबार, बाहा गणेशपुर, लौटारा, सोबरी, बसुरा, रॉधा एवं सील्हना गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए. सीएम ने इमामगंज प्रखंड में प्रस्तावित इमामगंज कोठी-सलैया पथ के चौड़ीकरण एवं वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी स्थल निरीक्षण किया. साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने प्रस्तावित पथों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
सीएम ने मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया प्रखंड के बसाठी ग्राम के बतसपुर वीयर बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने सीएम को मैप के माध्यम से बतसपुर वीयर बांध परियोजना और मोराटल मुख्य पईन के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. सीएम ने बतसपुर ग्राम में गोबर गैस प्लांट, मनरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा हाट, खेल के मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावती अस्पताल परिसर में 2,903 लाख रुपए की लागत से बने सौ बेड वाले नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीएम नीतीश कुमार ने गया जिले में 14 प्रखंडों अतरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू एवं बांकेबाजार में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराने, इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना, मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण, बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण एवं लोदीपुर तक पईन का विस्तारीकरण जैसी कई योजनाओं की घोषणा की.
इसे भी पढ़ें: ‘CM हाउस से तय होती थी अपहरण की डील’, लालू यादव के साले का सनसनीखेज खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










