Gaya News : शहर के 18 मुख्य मार्गों की सफाई एजेंसी के हवाले, आज से शुरू होगा काम

Updated at : 28 Feb 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : शहर के 18 मुख्य मार्गों की सफाई एजेंसी के हवाले, आज से शुरू होगा काम

Gaya News : शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 18 मुख्य मार्गों के सफाई की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दे दी गयी है.

विज्ञापन

गया. शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 18 मुख्य मार्गों के सफाई की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दे दी गयी है. इसमें अत्याधुनिक मशीन से सफाई करने की बात बतायी जा रही है. स्वच्छता पदाधिकारी मोनू कुमार ने बताया कि शहर के प्रमुख सड़कों पर सफाई की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दे दी गयी है. सफाई में सिर्फ नगर निगम की ओर से मॉनीटरिंग की जायेगी, ताकि एजेंसी से ढंग से काम लिया जा सके. उन्होंने बताया कि निगम की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि शहर की सफाई ढंग से हो सके. इसके लिए हर स्तर पर सुधार किया जा रहा है. स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पटना में मजदूर का रैली होने के चलते कम उपस्थिति रही है. इसके चलते हर जगह सफाई नहीं हो सकी है. ओवरटाइम के साथ कचरा को उठवाया जा रहा है. शनिवार से सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन