शहर का कचरा पहुंचा रहा गांव में, जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

Updated at : 01 Mar 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
शहर का कचरा पहुंचा रहा गांव में, जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण

नैली पंचायत के नैली गांव की सीमा व नगर निगम के वार्ड नंबर 44 के खटकाचक में एक गली का ही अंतर है.

विज्ञापन

गया. नैली पंचायत के नैली गांव की सीमा व नगर निगम के वार्ड नंबर 44 के खटकाचक में एक गली का ही अंतर है. खटकाचक की लास्ट गली का एक हिस्सा नगर निगम व दूसरा तरफ का घर नैली पंचायत के नैली गांव में पड़ता है. यहां पर कचरा फेंकने की दिक्कत सभी के सामने आती है. गांव का कचरा नगर निगम से उठाया नहीं जाता है. खटकाचक में कचरा उठाने नहीं आने पर लोग गांव के हिस्से में ही कचरा फेंक देते हैं. इस स्थिति में ग्रामीण इलाकों में कचरा अधिक जमा हो जाता है. गोपीबिगहा नगर निगम के वार्ड नंबर 46 में पड़ता है. खटकाचक व गोपीबिगहा के बीच के गांव नैली को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया है. ग्रामीण इलाके में कचरा प्रबंधन को लेकर कुछ माह पहले काम शुरू किया गया. जगह-जगह डस्टबिन लगाये गये. लेकिन, समय पर कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति खराब हो गयी और अब तो जगह-जगह से डस्टबिन भी गायब हो गये हैं. फिलहाल देखा जाये, तो कचरा अधिक जमा होने पर कोई न कोई इसे समाप्त करने के लिए आग लगा देता है. इससे प्रदूषण का खतरा बना हुआ रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन