ePaper

विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Updated at : 06 Dec 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में बच्चों को किया गया पुरस्कृत

प्रखंड के सीआरसी रोशनगंज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष अनु राजा ने छात्रों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड के सीआरसी रोशनगंज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष अनु राजा ने छात्रों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय रोशनगंज के प्रधानाध्यापक सह समन्वयक पवन कुमार प्रभाकर व संचालक संजय कुमार चौधरी ने किया. थानाध्यक्ष अनु राजा ने छात्रों को हौसला अफजाई करते हुए साइबर और अन्य अपराधों से संबंधित धाराओं पर प्रकाश डाला. पवन कुमार प्रभाकर ने इस तरह के आयोजनों से विज्ञान के प्रति छात्रों में जिज्ञासा बढ़ने पर जोर दिया, जबकि संचालक संजय कुमार चौधरी ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षिका श्रुति श्रेया, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, अभिनंदन पासवान और पुष्पांजलि कुमारी ने योगदान दिया. प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन