लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ व उनकी पत्नी का मनाया गया जन्म दिवस

गांधी मंडप में स्काउट और गाइड के लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बर्डन पॉवेल व उनकी धर्म पत्नी ओलेव सेंट क्लियर बर्डन पॉवेल का जन्म दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया.
गया. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड द्वारा गांधी मंडप में स्काउट और गाइड के लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बर्डन पॉवेल व उनकी धर्म पत्नी ओलेव सेंट क्लियर बर्डन पॉवेल का जन्म दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया. इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एंड गाइड उपसभापति डॉ राधाकृष्ण मिश्रा, डॉ सच्चिदानंद प्रेमी, जिला आयुक्त स्काउट डॉ सुदर्शन शर्मा, जिला सचिव प्रदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, गाइड कैप्टन रेणुका, माधुरी कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षक अरुण कुमार, अवधेश कुमार व मौजूद अन्य ने लॉर्ड बीपी व लेडी सेंट पावेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला के जिला संगठन आयुक्त शंभू कुमार द्वारा किया गया जिसका संचालन सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने किया. शंभू कुमार ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड का 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया गया. उन्होंने बताया कि भारत स्काउट गाइड के इस 75 वर्ष को डायमंड जुबली के रूप में तमिलनाडु में कार्यक्रम का आयोजन उच्चस्तर पर किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




