ePaper

शेरघाटी के बेलडीह गांव में मारपीट व रोड़ेबाजी के मामले में केस दर्ज

Updated at : 11 Jun 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी के बेलडीह गांव में मारपीट व रोड़ेबाजी के मामले में केस दर्ज

मारपीट व छिनतई की घटना को लेकर बेलडीह गांव के रहने वाले कारू यादव ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

विज्ञापन

शेरघाटी. मारपीट व छिनतई की घटना को लेकर बेलडीह गांव के रहने वाले कारू यादव ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस से की गयी शिकायत में उसने कहा है कि गांव के ही लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसलिए काफी दिनों से जेल में थे. जेल से रिहा होने के बाद घर की साफ सफाई कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही परशुराम यादव, पंकज यादव, रामप्रवेश यादव व रमेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की इस घटना में मेरे बेटे घायल हुए हैं. आरोपितों ने मेरे घर पर पत्थर भी चलाये हैं. रुपये-पैसे भी छीन लिये हैं. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की यह घटना 10 जून की है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर घटना हुई है. मारपीट कि इस घटना में शामिल एक भी आरोपित बक्से नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन