Gaya News : धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं को बीटीएमसी गोलंबर से हटाया

Updated at : 28 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षुओं को बीटीएमसी गोलंबर से हटाया

Gaya News : बीटीएमसी अधिनियम में संशोधन को लेकर बगैर अनुमति ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फॉरम द्वारा बीटीएमसी गोलंबर पर कई दिनों से धरना दिया जा रहा था.

विज्ञापन

बोधगया. बीटीएमसी अधिनियम में संशोधन को लेकर बगैर अनुमति ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फॉरम द्वारा बीटीएमसी गोलंबर पर कई दिनों से धरना दिया जा रहा था. उक्त धरने के आलोक में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिकतर लोग बाहर के हैं. भिक्षुओं से डीएम डॉ त्यागराजन 25 फरवरी को वार्ता कर पूरी मांगों को समझा था. डीएम कार्यालय से जानकारी दी गयी कि यह भी देखा गया कि मांग के समर्थन में उक्त स्थल पर जमा होकर एक राजनीतिक संगठन भी समर्थन दे रहा है. महाबोधि मंदिर के समीप इस तरह की गतिविधि बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्हें पूर्व में भी निर्धारित स्थल पर धरना देने की सलाह दी गयी थी, पर बगैर अनुमति के बीटीएमसी के पास धरना दे रहे थे, जो एक विश्व धरोहर के छवि को धूमिल कर सकता है और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. उक्त परिप्रेक्ष्य में उन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के साथ उचित कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन