Gaya News : डुमरिया के नंदई गांव में ममेरे देवर ने भाभी की गला रेत कर की हत्या

Gaya News : डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदई गांव में मंगलवार की शाम ममेरे देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी व छत के रास्ते फरार हो गया.
डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदई गांव में मंगलवार की शाम ममेरे देवर ने भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी व छत के रास्ते फरार हो गया. जिस समय आरोपित ने घटना को अंजाम दिया, उस समय घर में सिर्फ मृतका की सास थी. आरोपित विरोध पर नहीं माना और घटना को अंजाम देकर माना. हालांकि हत्या का कारण पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व हत्या में प्रयुक्त चाकू को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल को सील कर दिया. मृतका की पहचान भदवर थाना के नंदई गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी सविता देवी के रूप में की गयी है. मृतका का पति रंजीत पासवान पेशे से ड्राइवर हैं. फिलहाल वह प्रयागराज गया हुआ है. पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे सविता देवी घर में अपनी सास के साथ थी. इसी दौरान सविता का ममेरा देवर अनुज पासवान घर में पहुंचा. किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, इसके बाद अनुज पासवान ने चाकू से सविता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी.
पति-पत्नी में हमेशा होती थी कहासुनी
आरोपित अनुज पासवान के भागने के बाद मृतका की सास ने घटना की जानकारी पूरे गांव वालों को दी. घटनास्थल पर मौजूद महिला सोनी देवी एवं काजल देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि पति-पत्नी में हमेशा कहासुनी हुआ करती थी. पहले भी किसी बात को लेकर सविता देवी ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के पथरा निवासी व मृतक के पिता विश्वंभर पासवान ने बताया कि 2013 में शादी की थी. शादी के कुछ साल बाद से हमेशा लड़की के साथ मारपीट की घटना होती रहती थी. घटना के संदर्भ में भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि नंदई गांव में देवर ने अपनी ममेरी भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है. हत्या का कारण अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नही हो सका है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है. घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है. आरोपित देवर फरार है. मामले की छानबीज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




