ePaper

बिहार के गया में अर्द्धनग्न हालत में मिला अज्ञात महिला का शव, चेहरा गमछे से बांध हाथ-पैर पर किया गया है हथियार से वार

Updated at : 11 Apr 2025 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
gaya news| The body of an unknown woman was found in a semi-nude state in Gaya, Bihar

मौके पर जुटी भीड़

Bihar News: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोपीमोड़ गांव के पास सड़क किनारे एक अर्द्धनग्न महिला का शव बरामद हुआ. शरीर पर चोट और धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीमोड़ गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिला. शव की हालत बेहद दर्दनाक थी. चेहरा काले गमछे से कसकर बांधा गया था, हाथों और पैरों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन शरीर पर मौजूद चूड़ियां और पायल यह संकेत दे रही हैं कि वह शादीशुदा थी.

महिला के दोनों हाथों पर हैं गहरे कट के निशान

महिला के दोनों हाथों पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि किसी ने जानबूझकर हाथ पर बने टैटू को मिटाने की कोशिश की. साथ ही चेहरे और ठुड्डी पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इलाके में एक अनजान महिला देखी जा रही थी. जो खामोश रहती थी और किसी से बातचीत नहीं करती थी. आशंका जताई जा रही है कि मृतका वही महिला हो सकती है.

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और अपराध की प्रकृति की पुष्टि हो सकेगी.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है. इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वीभत्स घटना पहले कभी नहीं हुई. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां एक भी व्यक्ति पर मुकदमा नहीं, 111 साल में न अदालत न थाना…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन