बोधगया मठ के खिलाफ भ्रामक प्रचार मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

पुलिस का सांकेतिक फोटो.
Gaya Ji News :27 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बोधगया मठ के कुछ तथाकथित संत चंद पैसों के लालच में मठ को बौद्ध धर्म के प्रचार का केंद्र बना रहे हैं.
Gaya Ji News : बोधगया स्थित मठ एवं वहां के संतों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक प्रचार करने, धार्मिक वैमनस्य फैलाने तथा मठ की प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बोधगया मठ के महंत त्रिवेणी गिरि ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
महंत त्रिवेणी गिरि के बयान पर साइबर थाना में आईटी एक्ट की धारा 66(सी) एवं 66(डी) तथा बीएनएस की धारा 196, 197, 353(2), 356, 299 और 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
महंत त्रिवेणी गिरी ने दर्ज कराया केस
अपने आवेदन में महंत ने कहा है कि 27 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बोधगया मठ के कुछ तथाकथित संत चंद पैसों के लालच में मठ को बौद्ध धर्म के प्रचार का केंद्र बना रहे हैं. महंत ने इन आरोपों को पूरी तरह असत्य, निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट के माध्यम से मठ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हिंदू और बौद्ध समुदायों के बीच वैमनस्य एवं तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने में जुटी
दर्ज प्राथमिकी की जांच की जिम्मेदारी बोधगया सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद सरफराज इमाम को सौंपी गई है. उन्हें इस मामले का अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है. पुलिस महकमे में मोहम्मद सरफराज इमाम को एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है. अब पुलिस मामले की जांच कर सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और उसके स्रोत की पड़ताल कर रही है.
Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










